झाबुआ भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर पुनः भानु भूरिया को मनोनीत किया
1 min readभारतीय जनता पार्टी ने झाबुआ विधानसभा प्रत्याशी भानु भुरिया को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने युवा उर्जावान भानु भुरिया को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना को अपने पुराने पद जिला भाजपा उपाध्यक्ष पद पर यथावत रखा है।