MP45 NEWS

Latest News in Hindi

अनीता नागर सिंह चौहान की आम सभा मे सीएम मोहन यादव ने कहा भारत देश मोदी का परिवार है।

1 min read

झाबुआ। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण हेतु आज नामाकंन फार्म जमा करने के अंतिम दिन रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीमति अनिता नागर सिंह चौहान ने झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मिणा के समक्ष अपना नामांकन फार्म जमा किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, केबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, वन मंत्री नागरसिंह चौहान सहित झाबुआ, आलिराजपुर और रतलाम जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा की विशाल आमसभा झाबुआ के बस स्टेंड पर संम्पन्न हुई।

जनसभा को किया संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो को गिनाया और आदिवासीयों को बताया की भाजपा की सरकार ही आदिवासीयों का विकास करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। भाजपा का काल मोदी राज्य में राम राज्य की तरह है। मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। मुख्यमंत्री ने कहा की अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगर अन्य किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराना होतो उसे आवश्यक हुआ तो एयरलिप्ट करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस के पास यहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार है विधायक बनाना होतो वही और सांसद का चुनाव लड़ाना हो तो भी वही, आपने कहा की कांग्रेस ने कभी आदिवासीयों का भला नहीं किया, लेकिन भाजपा ने आदिवासीयों को राष्ट्रपति के पद तक पहूंचाया। कांग्रेस ने कभी जमुना देवी या अन्य नेताओं को प्रदेश में मुख्यमंत्री तक नहीं बनाया।

कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा की कांग्रेस आर्थिक सर्वेक्षण करा कर अधिक धन वालों का धन छिनकर उनका धन मुस्लमानों को देगें। लोगों की मेहनत की संपती कांग्रेस छिन लेगी और दूसरों को देंगे। मुख्यमंत्री ने सैम पित्रोदा के बयान पर कहा की वे तो एक कदम और आगे है और अमेरिका के नियम भारत में लागू करने की बात कर रहे है। कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन हे एक झटके में गरीबी दूर करने की बात करते हो, इसके पहले जब सरकार कांग्रेस की थी तब गरीबी क्यों नहीं दूर की। आपने आदिवासी समुदाय से अपिल की कि मदतान के दिन 13 मई को एक एक वोट डलना चाहिये।

कांग्रेसी नेताओ ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

इस अवसर पर कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने झाबुआ जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और जिला पंचायत सदस्य ममता बहादूर हठिला सहित कई कांग्रेसी नेताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन दो जिला पंचायत सदस्यों के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने से जिला पंचायत में वर्तमान में कांग्रेस का अध्यक्ष है आने वाले दिनों में इस पद पर भी लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत में बहुमत होने की पूरी संभावना बन गई है।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *