MP45 NEWS

Latest News in Hindi

राज्यमंत्री सोमप्रकाश की पत्रकार वार्ता का आयोजन झाबुआ में

1 min read

भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष व आगामी अन्य कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा झाबुआ द्वारा महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि नो जून शुक्रवार को दोपहर, 3:30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस झाबुआ पर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। पत्रकार वार्ता को सोम प्रकाशज (राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली) एवं सुधीर मुनगंटीवार (वन, संस्कृति एवं मत्स्यपालन मंत्री महाराष्ट्र सरकार) संबोधित करेंगे। उक्त पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिह डामोर, जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरीया, अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिह भाबर, लोकसभा प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, सुश्री निर्मला भुरीया, शांतिलाल बिलवाल आदि उपस्थित रहेंगे।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *