MP45 NEWS

Latest News in Hindi

4 से 14 मई तक चलाया जाएगा बूथ विजय संकल्प अभियान भानु भुरीया

1 min read

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई  चर्चा

झाबुआ। भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बेठक शहर के निजी गार्डन में आयोजित की गई इस महत्वपूर्ण बेठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्ज्वलित कर की गई पश्चात आगामी 4 से 14 मई तक भारतीय जनता पार्टी बूथ विजय संकल्प अभियान चलाएगी। जिसमें कम से कम दो बूथों का कलस्टर  बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरीया ने बुधवार को स्थानीय एक निजी गार्डन में जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से कार्य करने में झाबुआ जिला मध्य प्रदेश में आशा अनुरुप कार्य कर रहा है। जहां बूथ विस्तार अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशंसनीय कार्य किया गया। इसी के साथ झाबुआ, थांदला, कल्याणपुरा,मदरानी नगर मंडल भी समय से पूर्व शत प्रतिशत संगठनात्मक कार्य कर जिले में पहले स्थान पर रहाहै। इसके अलावा जिले के सभी 19 मंडलों के प्रभारी एवं अध्यक्षों का तालियों से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी हरिनारायण यादव, सांसद गुमान सिह डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कल सिह भाबर,सुश्री निर्मला भुरीया, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मण सिंह

नायक, ओमप्रकाश शर्मा,पुर्व जिला अध्यक्ष,दोलत भावसार,मनोहर सेठिया ने भी उपस्थिति कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पार्टी के लिए सर्वस्व समर्पण करने एवं आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में इक्यावन प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आह्वान किया किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोमसिह सोलंकी  ने किया एवं आभार सत्येंद्र यादव ने व्यक्त किया इस महत्वपूर्ण बेठक में जिला महामंत्री, गोरव खण्डेलवाल,कृष्णपाल सिह गंगाखेडी़ जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर,मनोहर मोदी, विश्वनाथ सोनी, प्रवीण सुराणा,यशवंत भण्डारी, मनोज अरोड़ा,श्यामा ताहेड़, महिला मोर्चा की सुनीता अजनार, नगर पालिका अध्य्क्ष कविता सिंगार, राजेन्द्र उपाध्याय मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, बिट्टू सिंगार  सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *