MP45 NEWS

Latest News in Hindi

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ को कल लगेगा 51 प्रकार की पकवानों का प्रसादी भोग

1 min read

झाबुआ। सावन माह में हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ का भक्तों द्वारा विशेष पूजा पाठ का क्रम दिनभर जिले भर के भोले मंदिरों में क्रम चल रहा है भक्त सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, चब, तब तक महा आरती का आयोजन व फरियाली खिचड़ी के महा भंडारे का आयोजन जगह-जगह जिले के शिव मंदिरों में चल रहा है वहीं भगवान भोलेनाथ को श्रावण माह में हर सोमवार को विशेष श्रृंगार से मंदिरों में सजाया जा रहा है शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ पड़ रही है वहीं दूर दराज के शिव मंदिरों में भी भक्तों का पूजा पाठ का क्रम सतत चल रहा है। वही शिव मंदिरों को विद्युत सज्जा से भव्य पैमाने पर सजाया गया है साथ ही फूलों का गुलदस्तो से भी मंदिरों को सुंदर सा आकर्षण बनाया गया है।
वही कावड़िए भी मां नर्मदा का जल लेकर हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ को जिला अभिषेक करवा रहे हैं वहीं कांवड़िए भी भोले बम भोले बम के जयकारों से नगर को भक्ति में माहौल में भक्ति मय बना रहे हैं, जहां देखो वहां सावन माह में भोले बाबा की गूंज जगह-जगह सुनाई दे रही है। वही झाबुआ स्थानीय बस स्टैंड के पास पोस्ट ऑफिस के पीछे सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भी भोलेनाथ को कल लगेगा 51 प्रकार की पकवानों का प्रसादी भोग संध्या आरती महा आरती पर लगाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों का जनसैलाब वहा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ेगा। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान के हो रहे अनूठे कार्यक्रम इसी कड़ी में छटवे सोमवार को भी किया जा रहा है। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि 51 प्रकार के अलग-अलग तरह के भोग जोकि भक्त लोग अपने घर से ही बनाकर भगवान भोलेनाथ के लिए लाएंगे, महादेव को अर्पित करेंगे। वही बड़ी संख्या में महिलाएं एक ड्रेस कोड में नजर आएंगी, और भगवान भोलेनाथ की महा आरती में सभी महिलाएं आरती की थाली लाकर महा आरती में श्रीरकत करेगी। सिद्धेश्वर महादेव भगवान की महा आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में दूरदर्राज के भक्त लोग भी इस आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएंगे वहीं आरती पश्चात महा प्रसादी फरयाली खिचड़ी का आयोजन भी मंदिर समिति द्वारा भव्य पैमाने पर किया जा रहा है।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *