MP45 NEWS

Latest News in Hindi

कांग्रेस की 24 अप्रैल को विशाल आमसभा हजारों की तादाद में होगा शक्ति प्रदर्शन

1 min read


जीतू पटवारी विवेक तंखा उमंग सिंगार अरुण यादव बाला बच्चन सहित कई नेता गण रहेंगे मौजूद
झाबुआ :पूर्व केंद्रीय मंत्री रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपना नामांकन 24 अप्रैल को दाखिल करेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 24 अप्रैल बुधवार को अलीराजपुर रतलाम झाबुआ जिले के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता हजारों की तादाद में प्रातः 11बजे से स्थानीय बस स्टैंड झाबुआ पर एकत्रित होंगे जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा सांसद विवेक तंखा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन जिला प्रभारी पूर्व विधायक हमीद काजी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता की उपस्थिति में विशाल आम सभा व विशाल नामांकन रैली का आयोजन अलीराजपुर रतलाम झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटियो द्वारा आयोजित किया गया है इसी उपरान्त बस स्टैंड पर विशाल आम सभा आयोजित होगी तत्पश्चात रतलाम झाबुआ लोकसभा हेतु कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपना नामांकन दाखिल करने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड से फवारा चौक थांदला गेट बा बे ल चौराहा आजाद चौक गोवर्धन नाथ मंदिर मंदिर तिराहे कालका माता मंदिर डीआरपी लाइन तिराहे बीएसएनल ऑफिस होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे विधायक झाबुआ डॉ विक्रांत भूरिया थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया जोबट विधायिका श्रीमती सेना पटेल महेश पटेल पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा हर्ष विजय गहलोत मुकेश पटेल अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौर प्रभारी प्रभु राठौड़ रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया लक्ष्मण सिंह डिंडोर निर्मल मेहता रमेश डोसी आशीष भूरिया गौरव सक्सेना गंगा मोहनिया गंगा मोहनिया विजय भाबर जितेंद्र सिंह राठौर विनय भाबर नर्वेश अम्लीयार शाहिद रतलाम झाबुआ अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणों पार्षदो ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आयोजित विशाल आमसभा विशाल नामांकन रैली में अपने समर्थकों के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया है

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *