MP45 NEWS

Latest News in Hindi

बड़ी धूम से मनाया गया प्रभु ईशु का जन्मोत्सव रात्री 12 बजते ही समाजजनों द्वारा दी गई बधाईयां

1 min read

झाबुआ। कैथोलिक डायोसिस चर्च परिसर में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार रात 10 बजे से केरोल संगीत का दौर शुरू हुआ। झूमती है ज़िंदगी आ..आ.. झूमती कली कली.. आ गया है मसीह.. हम चरवाहे नाचे झूम आज सभी गा रहे सुर मिला रहे.. नमन नमन बालक येसु.. नमन तुम्हें मेरा.. आदि भजनों से चर्च प्रांगण गूंज उठा. केरोल सिंगिंग के बाद रात 11 बजे से मिस्सा प्रार्थना शुरू हुई जो करीब 2 बजे तक चली।

मिस्सा प्रार्थना में मुख्य याजक फादर पीटर खराडी. सहायक याजकों के रूप में फादर प्रताप बारिया, फादर अंतोंन कटारा, फादर जॉनसन, फादर लुकस डामोर, फादर प्रकाश डामोर, फादर माइकल, फादर राकेश डाँगी आदि उपस्थित रहे।

मिस्सा प्रार्थना की शुरूआत फादर पीटर खराड़ी द्वारा की गई। क्रिसमस पर्व का सन्देश वाचन फादर कैनेडी थॉमस ने दिया। सिस्टर निर्मला द्वारा पहले पाठ का वाचन किया व दूसरा पाठ श्रीमती निर्मला मकवान द्वारा पढ़ा गया। सुसमाचार का वाचन फादर अंतोंन कटारा द्वारा किया गया। बालक येसु के जन्म होते ही समाजजन ने एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। फॉदर पीटर खराड़ी ने अपने उद्वोधन मै कहा की प्रभु ईशु का जन्म हम इंसानों के लिए ही लिया गया है। क्रिसमस का यह पर्व समाजजनों के द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया जाना चाहिए। एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस कि बधाईयां दे और परिवार मैं खुशहाली के साथ यह पर्व को मनाए।
कैरोल गीत के माध्यम से प्रभु ईशु की प्रार्थना कि गई। कैरोल गीत की प्रस्तुती मै बेंजामिन निनामा, जेरोम वाख़ला, आनंद खड़िया, प्रफुल्ल सिंगार, लेवनार्ड वसुनिया और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजुला बारिया शांति डामोर ज्योत्सना सिंगाडिया, आशीष भुरिया, विवेक मेड़ा वरुण मकवाना रुपेश मेड़ा अंकित हटीला, अरुण मकवाना रीता गणावा प्रकाश वसुनिया मिशन सिस्टर्स आदि का योगदान रहा। मिस्सा बलिदान में प्रस्तावना प्रकाश वसुनीया द्वारा पढ़ी गई।

पर्व के लिए चर्च परिसर में आकर्षक गोशाला बनाई गई, इसे जगमग रोशनी से सजाया गया। प्रभु ईशु के जीवन पर आधारित गोशाला शनिवार देर शाम दर्शनों के लिए खोल दी गई थी। रविवार शाम से ही गोशाला को देखने के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। रात 10 बजे से चर्च परिसर में फादरों ने प्रार्थना की शुरुआत कर दी। यह दौर रात 2 बजे तक चलता रहा।उक्त जानकारी झाबुआ पल्ली पीआरओ वैभव ख़राडी द्वारा दी गई।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *