जिला भाजपा द्वारा नवनिर्वाचित विधायक निर्मला भूरिया का शानदार स्वागत
1 min readझाबुआ आज भारतीय जनता पार्टी की पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुश्री निर्मला भूरिया का प्रथम झाबुआ आगमन पर जिला भाजपा द्वारा शानदार स्वागत किया गया
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आज पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सुश्री निर्मला भूरिया का विधायक निर्वाचित होने पर प्रथम झाबुआ आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराना के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमालाओ से शानदार स्वागत कर कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा किया गया इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भभाबर,भानु भुरिया ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, ओमप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी,गोरव खण्डेलवाल, पुर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार,मनोहर सेठिया शेलेश दुबे, बबलु सकलेचा कमलेश दातला, नाना राठोर राधेश्याम राठोर, कांतिलाल प्रजापत, आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ ने सुश्री निर्मला भूरिया का भावभीना स्वागत किया