MP45 NEWS

Latest News in Hindi

होसान्ना… अल्लेलुया के जयकारों से निकला ख्रीस्त राजा का चल समारोह हर्षोल्लास से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व देश में अमन शांति व सुख समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

1 min read


झाबुआ। दयालु ओ बा… भगवान…. दया करो दया करों…, राजाओं का राजा येसु अल्लेलुया… प्रभुओं का प्रभु येसु अल्लेलुया आदि भजनों के साथ… होसान्ना अल्लेलुया… सर्वोच्च स्वर्ग में होसान्ना के जयकारों के साथ कैथोलिक ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा ख्रीस्त राजा का पर्व बडी धुमधाम से मनाया। इस पर्व के साथ अब क्रिस्मस पर्व को मनाने की तैयारियां शुरू हो जायेगी। कैथालिक ईसाई समाज के धार्मिक कैलेंडर के अनुसार क्रिस्मस के 4 रविवार के पूर्व का रविवार ख्रीस्त राजा का पर्व घोषित रहता है। आने वाले रविवार अब आगमन का रविवार कहलाएगा। झाबुआ शहर में रविवार सुबह 8 बजे स्थानीय चर्चा प्रांगण ये ख्रीस्त राजा का चल समारोह (जुलुस) निकाला गया.. चल समारोह में श्रद्धालुओं द्वारा भजन गानें के साथ जिले व देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। चल समारोह चर्च प्रांगण से होते हुए विजय स्तंभ, दिलीप गेट होते हुए ज्योति भवन पहुंचा जहां परम प्रसाद की आराधना की गई। ज्योति भवन से एक बार फिर चल समारोह एलआईसी कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी होते हुए राजवाडा पहुंचा, जिसके बाद नगर के मुख्य मार्ग होते हुए स्थानीय चर्च में एक बार फिर परम प्रसाद की आराधना की गई। तत्पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान चढाया गया जिसमें मुख्य याजक फादर देवेन्द्र भूरिया, पल्ली पुरोहित फादर प्रताप बारिया, फादर अंतोन कटारा, फादर जॉनसन, फादर लुकस, फादर माइकल मकवाना, फादर राकेश डांगी आदि उपस्थित थे। पवित्र बाईबिल से पाठों का वाचन शांति डामोर व रिता गणावा द्वारा किया गया।
मुख्य याजक फादर देवेन्द्र भूरिया ने अपने प्रवचन में कहा 2025 में हम येसू मसीह के जन्मदिवस के 2025 वर्ष मनाने जा रहे है। यह हम सभी ईसाई धर्मालंबियों के लिए जुबली वर्ष होगा। जिसकी घोषणा अगले ख्रीस्त राजा के पर्व पर की जायेगी। यह जयंती वर्ष का आध्यात्मिक संचालन या उसकी तैयारियां इस संपुर्ण वर्ष आध्यात्मिक रूप् से तैयारी का समय रहेगा। येसु ख्रीस्त की शिक्षा पर हम सभी को अपने जीवन का संचालन करना है। हमारे प्रभु येसु ने हमें सिखाया है जिस प्रकार अपने ईश्वर से प्रेम रखते हो उसी प्रकार अपने पडोसी से प्रेम रखो। उन्होने हमें याद दिलाया कि हमारा पडोसी कौन है। हमारा पडोसी प्रत्येक व्यक्ति है जो सच्चाई की राह पर चलता है, भलाई के कार्य करता है। हमेें हर एक व्यक्ति को बिना किसी धर्म भेदभाव, बिना किसी जाति भेदभाव, बिना किसी भाषा भेदभाव, बिना किसी आर्थिक भेदभाव और बिना किसी सामाजिक भेदभाव से प्रेम करना है।
जुलुस व मिस्सा बलिदान में सुमधुर भजनों का गायन बेन्जामिन निनामा, जेरोम वाखला, ज्योत्सना सिगाडिया, रोजी डामोर, सुशीला सिंगाडिया, आनंद खडिया, मंजुला बारिया, रोशनी डोडियार, विनिता मेढा, जोई मसीह, सिस्टर्स, रिता गणावा, मधु बारिया, शांति डामोर, दिपमाला बारिया, माया बारिया, अर्चना बारिया आदि कई लोगों ने सुमधुर गीत गाये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मरिया समिति, स्टॉर क्लब से मनीष सिगाडिया, वैभव खराडी, सुधीर मंडोरिया, जीवन गणावा, शिफा सिंगाडिया, सोनु हटीला, वरूण मकवाना, आशीष भूरिया, आलोक मचार, राकेश सिंगाडिया, विपुल, धीरज मकवाना, रूपेश मेडा, ज्वलंत मेडा, नीरज मकवाना आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के वैभव खराडी ने दी।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *