MP45 NEWS

Latest News in Hindi

जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. की 12वीं पुण्यतिथि पर मरिजों की सेवा

1 min read



थांदला। जिन शासन गौरव धर्म धरा थांदला के रत्न पूज्य श्री धर्मदास गण के प्रमुख जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. अणु की 12वीं पावन पुण्यतिथि पर थांदला श्री ललित जैन नवयुवक मंडल ने स्थानीय सिविल अस्पताल पर पहुँच कर वहाँ भर्ती मरिजों के शीघ्र आरोग्यता की मंगल कामना करते हुए फल बिस्किट आदि भेंट किये। इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, सचिव प्रादीप गादिया, संजीव चौरड़िया, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अरविंद रुनवाल, नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष हितेश शाहजी, सचिव संदीप शाहजी, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीश्रीमाल, प्रेस प्रवक्ता पवन नाहर, निलेश बरमेचा, चर्चिल गंग, पंकज चौरडिया आदि सदस्य उपस्थित थे। सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रदीप भारती व डॉ. रोहित मुजाल्दे आदि स्टॉफ ने गुरुदेव की पुण्य स्मृति में मरिजों की सेवा लक्ष्य के लिए जैन समाज को धन्यवाद दिया गया।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *