MP45 NEWS

Latest News in Hindi

विकास के लिए राशि नहीं और करोडो रुपयों से की जा रही विकास यात्रा,प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी निकाल रही है विकास यात्रा-एड़ी चोटी का जोर लगा रही बीजेपी और कांग्रेस……………….

1 min read

बताया जा रहा इस बार कांटे का मुकाबला
* विसंगति* -कैसे भाग ले सकते हैं ,किसी राजनीतिक संगठन की यात्रा में अफसर …? -विकास यात्रा पूर्णत: प्रशासनिक कार्यक्रम-कलेक्टर,झाबुआ  

                                               
फोटो 01-रजनी सिंह-कलेक्ट5र,झाबुआ

झाबुआ देश में निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा निकालीे जा रही है। 5 फरवरी से शुरू हो चुकी यह विकास यात्रा 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर विकास यात्रा चलाने की घोषणा की है। इन यात्राओं के बहाने भाजपा की सरकार विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले ही प्रदेश की हर गली, हर सड़क को नाप देगी विकास यात्रा की जिम्मेदारी एमपी के कलेक्टरों को भी सौंपी गई है। यात्रा की खास बात यह रहेगी कि यात्रा की शुरुआत सूर्योदय से होगी और यात्रा का समापन सूर्यास्त पर होगा। मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कश्मकश पूर्ण मुकाबला देखने को मिल सकता है । इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है ।

इन योजनाओं के बल पर विश्वास जीतने की कोशिश……….
कुल मिलाकर पूरी विकास यात्रा जनता को साधने के लिए निकाली जा रही है। बीजेपी की विकास यात्रा जिन बस्तियों से निकल रही है वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना,दीनदयाल अंत्योदय योजना,लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना आदि के बारे में लोगों को बताकर उनका विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है। हालांकि,बीजेपी अपने मंसूबों में कितनी कामयाब हो पाती है,ये तो वक्त बताएगा।  लेकिन बीजेपी की सक्रियता से कांग्रेस की नींद जरूर उड़ गई है।

गत दिनों विकास यात्रा मे पोल खोल कर रख दी थी सिस्टम की,कैबिनेट मंत्री ने………………….
विकास यात्रा में आमसभाओं को संबोधित कर नेतागण बीजेपी सरकार में किए गए विकास कार्यों को सुना रहे है,वहीं इसके उलट केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव विकास यात्रा के दौरान सिस्टम गत दिनो सिस्टम की पोल खोल कर रख दी थी। दरअसल, विकास यात्रा को संबोधित करते हुए जसवंत जाटव कह गए कि उनके क्षेत्र में बगैर रिश्वत कोई काम नहीं होता है। जसवंत जाटव का यह भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। तो वहीं इस पर कांग्रेस ने भी तंज कसा,कमलनाथ के मीडिया प्रभारी पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि खुद कितने में बिके थे….?

एड़ी चोटी का जोर लगा रही बीजेपी और कांग्रेस……………….
चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में साल के अंतिम महीनों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है चुनावों में महज अब सात से आठ महीने ही शेष बचे हैं चुनावी समय नजदीक देखते हुए दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस द्वारा जहां हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा निकालकर बीजेपी सरकार की कथनी और करनी बता रही है । वहीं भारतीय जनता पार्टी की 5 फरवरी से शुरू हो चुकी विकास यात्रा 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में चलेगी। इस विकास यात्रा में बीजेपी के नेता जनसभा को संबोधित कर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बता रहे हैं।

बताया जा रहा इस बार कांटे का मुकाबला …………………
भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव 2018 में कड़ी टक्कर मिली थी ।साल 2018 में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में परचम लहरा दिया, लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के चलते एक बार फिर एमपी में शिवराज की सरकार बन गई। इस बार कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है,इसी के चलते जनता का विश्वास जीतने की कोशिश जारी है।

मंत्री से लेकर सीएम तक सब होंगे शामिल…………………..
जानकारी के अनुसार,प्रदेश सरकार 5 फरवरी से शुरू हो चुकी विकास यात्रा को 25 फरवरी तक प्रदेश में निकल रही है। विकास यात्रा की जिम्मेदारी मप्र के कलेक्टरों को भी दी गई है। कलेक्टरों को यह बताना होगा कि यात्रा कितने किलोमीटर,कितने गांव और कितने वार्ड तक पहुंची। हर जिले में वार्ड और गांव स्तर तक लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभों का कार्यक्रम बनेगा। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा निकाली जाने वाली इस विकास यात्रा में मुख्यमंत्री,मंत्री,सांसद और विधायक भी शामिल होंगे विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों की आम सभाओं का भी आयोजन कराया जाएगा।आमसभा के माध्यम से भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं से आम जनों को अवगत कराएंगे।

                                     
विकास यात्रा नगर में बन रही चर्चा का विषय …………………
जब हमारी टीम ने इस विकास यात्रा पर लोगों से चर्चा की तो अधिकतर लोगों का कहना था कि विकास के लिए राशि नहीं है तो फिर विकास-रथ चलाया कैसे जायेगा….?  कुछ लोगों ने व्यंग करते हुए कहा कि यह तो ऐसी बात हो गयी इंदौर की छप्पन दुकान तक भरपूर खर्च कर विकास यात्रा पानी पतासे खाने के लिए निकाली जा रही है और पानी पताशे खाने के लिए पैसे ही नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के लिए बजट नहीं,आंगनबाड़ियों,मनरेगा के लिए लिए राशि नहीं,खाद्यान्न भी बांटने के लिए नहीं और नगर पालिका के पास तो वेतन देने के लिए फण्ड भी नहीं है। कुछ लोगो का चटखारे लेते हुए कहना था कि विकास यात्रा इसलिए भी निकाली जा रही है कि घोषणा वीर फिर साल के अंतिम महीनों में होने वाले विधानसभा के चुनाव की सभाओ में मंच से चिल्ला-चिल्ला कर कैसे बोल पाएंगे…..? कि हमने करोडो के लोकार्पण,भूमिपूजन और शिलान्यास किये है। गौरतलब है की ट्रिपल इंजन की सरकार होते ही भी आज तक झाबुआ नगर पालिका के लिए सीएमओ तक नियुक्त नहीं कर पाई  है,तो विकास कैसे हो पायेगा…?

                           
कैसे भाग ले सकते हैं ,किसी राजनीतिक संगठन की यात्रा में अफसर …?
प्रदेशभर में प्रदेश भाजपा सरकार संगठन के साथ मिलकर विकास यात्रा निकाल रही है। गौरतलब है की इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम और दिलीप कौशल ने अफसरों द्वारा यात्रा का प्रचार किए जाने और यात्रा में अफसरों की मौजूदगी आपत्ति लेते हुए नोटिस भेजा है। विकास यात्राओं में सरकारी अफसरों की मौजूदगी और विभागों के सोशल मीडिया अकाउंट में यात्रा के प्रचार पर कांग्रेस ने आपत्ति प्रकट की है। विकास यात्रा में सरकारी मशीनरी को जमकर उपयोग हो रहा है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि किसी राजनीतिक संगठन की यात्रा में अफसर कैसे भाग ले सकते हैं…? इंदौर के नेताओं ने इस मामले में इंदौर संभाग आयुक्त,कलेक्टर व निगम आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजा है।

अभा सेवा नियमावली का उल्लंघन……………………
इंदौर के कांग्रेस नेताओं ने अभिभाषक विभोर खंडेलवाल के माध्यम से इंदौर के संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा,जिला कलेक्टर इलैया राजा टी और नगर पालिक निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि आपके द्वारा भाजपा की विकास यात्रा में दर्ज कराई जा रही सहभागिता, नियम विरुद्ध होकर अखिल भारतीय सेवा नियमावली, 1968 का स्पष्ट उल्लंघन है। नोटिस में कहा गया है कि नियम 3 अ-1-2 और 3 अ-1-3 स्पष्ट रूप से कहता है कि अखिल भारतीय सेवा के प्रत्येक सदस्य को राजनीतिक तटस्थता का पालन करना होगा और निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

विकास यात्रा पूर्णत: प्रशासनिक कार्यक्रम है……………….
विकास यात्रा पूर्णत: प्रशासनिक कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम जन,संस्था या किसी भी दल के नेता बिना किसी रोक-टोक के अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हमने अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें आदेश भी जारी कर दिए है। विकास यात्रा के लिए कोई आंबटन नहीं आया है। सभी विभाग अपने- अपने स्तर से अपनी-अपनी योजना का प्रसार करेगी। 
       

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *