MP45 NEWS

Latest News in Hindi

जननायक शहीद टंट्या भील की गौरव यात्रा का समापन

1 min read

इस यात्रा मेशमिल होने के लिए संपूर्ण झाबुआ जिले से 15000 पंद्रह हजार का लक्ष्य रखा गया है। पांचों तासिल से महिला मोर्चा की 5 बसे पहुंची इंदौर, जननायक शहीद टंट्या मामा भील की स्मृति में झाबुआ जिले में 27 नवंबर को गौरव यात्रा का आगमन हुआ जिसका समस्त जनसेवक, गणमान्य नागरिकों अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक समस्त मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी,समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी आदि ने दीनदयाल उपाध्याय, दिलीपसिंह भूरिया और टंट्या मामा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया।इसके पश्चात पूरे सप्ताह जननायक टंट्या भील की स्मृति में विभिन्न आयोजन किए गए। 4 दिसंबर को संपूर्ण मध्य प्रदेश से इस गौरव यात्रा के समापन पर मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं समस्त महिला मोर्चा आदि उपस्थित होकर उनके गौरव और सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद करेंगे और इन यादगार क्षणों में उनका गौरव गान किया जाएगा। इसी कड़ी में झाबुआ जिले से जिला अध्यक्ष भानु भूरिया एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता अजनार के मार्गदर्शन में भाजपा जिला मंत्री द्वय संगीता पलासिया एव डॉ अर्चना राठौर के नेतृत्व में झाबुआ से एक बस इंदौर पहुंची। मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक द्वारा झाबुआ ब्लॉक के सभी मोर्चों को इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस गौरव यात्रा में झाबुआ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता वर्मा, उपाध्यक्ष शोभा कटारा,अनीता पवार, साधना सोलंकी अनीता चौहान, पुष्पा दुबे, रतनी भगोरा, कोकिला भाबोर, साधना बामणिया, नम्रता सोलंकी, रेखा कोठारी,हेमलता सोनी, बदी मखोडिया, संता वाखला, सम्मा वाखला,मीना वसुनिया, सोनालिका वसूनिया, सुनीता डामोर, रवीना डामोर,नीरू सोलंकी महिला मोर्चा के लिए निर्धारित की गई बस से प्रातः 7 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान किया। बस में सारी व्यवस्था के संचालन हेतु एवं महिलाओं के सहयोग के लिए नल सिंह झणिया, कमल बारिया, राकेश कटारा को नियुक्त किया गया । जिनका इस गौरव यात्रा में पूर्ण सहयोग रहा।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *