MP45 NEWS

Latest News in Hindi

संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आत्म निर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

1 min read

मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही जनभावनाओं के अनुरूप नीतिगत निर्णय लेने की जो अभिनव शुरुआत की है उसी कड़ी में उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडर में विक्रम संवत को न केवल प्रमुखता के साथ प्रदर्शित करवाया बल्कि भारतीय माहों के नाम भी उसी के अनुरूप लिखवाए है। जन सामान्य को गौरव से भर देने वाले इस साहसिक परिवर्तन के लिए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से आत्म निर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। ओम शर्मा ने बताया की जनमानस द्वारा अपने महत्वपूर्ण वैदिक संस्कारों जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश आदि के मुहूर्त का निर्धारण विक्रम संवत के अनुसार ही किया जाता है। विक्रम संवत पर आधारित पंचांग की सहायता से भूत एवं भविष्य के अनंत काल की पल पल की सटीक गणना की जा सकती है जो की पूर्णतया वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है। इसी के साथ आपने मुख्यमंत्री जी से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों की अंकसूची में जन्म दिनांक भारतीय पंचांग के अनुसार अंकित करने के निर्देश देने का आग्रह भी किया है, ताकि यह पद्धति एक बार पुनः सामान्य प्रचलन में आ सके।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *