MP45 NEWS

Latest News in Hindi

विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिणाम घोषित झाबुआ से विक्रांत भूरिया , थांदला से वीरसिंह भूरिया एवं पेटलावद से निर्मला भूरिया हुए विजेता

1 min read
निर्मला भूरिया पेटलावद विधानसभा से निर्वाचित भाजपा
विक्रांत भूरिया झाबुआ विधानसभा से निर्वाचित कांग्रेस
वीर सिंह भूरिया विधानसभा थांदला से निर्वाचित कांग्रेस

झाबुआ 3 दिसम्बर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 दिसम्बर रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में झाबुआ जिले की 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में की गई। गिनती के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनाव परिणाम घोषित किए। विधानसभा क्षेत्र 193- झाबुआ से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भुरिया को मतगणना प्रेक्षक आलोक कुमार कर एवं रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।विक्रांत भुरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी भानु भुरिया से 15 हजार 693 मतो से विजयी रहे। विधानसभा क्षेत्र 194- थांदला से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया को मतगणना प्रेक्षक मनीष कुमार शर्मा एवं रिटर्निंग अधिकारी थांदला तरुण जैन ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया, वे भारतीय जनता पार्टी के कलसिंह भाबोर से 1 हजार 340 मतो से विजयी रहे। विधानसभा क्षेत्र 195 पेटलावद से भारतीय जनता पार्टी से विजयी प्रत्याशी निर्मला भूरिया को गणना प्रेक्षक रीना मीह एवं रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद अनिल कुमार राठौर ने निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किया। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के वालसिंह मेड़ा से 5 हजार 647 मतो से विजयी रही।

mp45news
Author: mp45news

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *